परिचय
पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार, आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किए गए 75-सप्ताह के भव्य उत्सव 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तत्वावधान में 25 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस आयोजित कर रहा है
विश्व भर में, पर्यटन स्थलों के रूप में प्रसिद्ध आकर्षक स्थलों के कारण भारत का एक उल्लेखनीय स्थान है। भारत सांस्कृतिक रूप से समृद्ध देश है, जो बहुत सारे विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है। हमारे देश की विविधता का उत्सव मनाने के लिए प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इस दिन को हमारे देश की खूबसूरती की सराहना करने और पर्यटन के महत्व और भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष के राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की थीम ग्रामीण और सामुदायिक केंद्रित पर्यटन है।
'अनदेखा भारत' - भारत के 75 कम ज्ञात स्थल
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस और आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पर्यटन मंत्रालय, देशवासियों से देश के में विभिन्न क्षेत्र, स्थान, कस्बों में बसे ऐतिहासिक/सांस्कृतिक/पुरातत्व की कम-जानकारी वाले स्थानों का वर्णन करते हुए तस्वीर/ या वीडियो के साथ उस क्षेत्र के प्राकृतिक महत्व को बताते हुए 200 शब्दों में एक लेख आमंत्रित करता है।
पुरस्कार
- शीर्ष 75 प्रविष्टियों को एक स्मारिका के साथ प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
नियम और शर्तें
- सभी भारतीय नागरिक भाग ले सकते हैं।
- प्रतिभागियों को एक साधारण पंजीकरण फॉर्म भरने के साथ https://innovateindia.mygov.in/ प्लेटफॉर्म पर अपना पंजीकरण कराना आवश्यक है।
- अधूरी जानकारी से भरी प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
- अनधिकृत स्रोतों के माध्यम से प्राप्त सभी प्रविष्टियां या जो अपूर्ण, अवैध, विकृत, परिवर्तित, पुन: प्रस्तुत, जाली, अनियमित, या किसी भी तरह से धोखाधड़ी या अन्यथा नियमों के अनुपालन में नहीं हैं, स्वत: अस्वीकृत कर दी जाएगी।
- प्रविष्टियों को जमा करने के लिए समय सीमा तक प्रतीक्षा न करने की सलाह दी जाती है। सर्वर त्रुटि/अत्यधिक ट्रैफिक के कारण प्रविष्टियों की प्राप्ति न होने के लिए आयोजक जिम्मेदार नहीं होंगे।
- पर्यटन मंत्रालय बिना कारण बताए किसी भी लेख को चुनने या अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है और इस प्रकार वह प्रतिभागियों के प्रति जवाबदेह नहीं है।
- पर्यटन मंत्रालय किसी भी समय प्रतियोगिता को रद्द करने, नियमों में बदलाव या प्रतियोगिता की तारीखों को संशोधित करने के लिए अधिकार सुरक्षित रखता है। नियमों में इस तरह से संशोधन/प्रतियोगिता को रद्द करने के कारण किसी भी प्रतिभागी को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हुई किसी भी असुविधा/नुकसान के लिए आयोजक जवाबदेह नहीं होंगे और तदनुसार प्रतिभागी इससे संबंधित किसी भी दावे को नहीं उठा सकते हैं।
- प्रतिभागियों द्वारा एक बार सबमिशन के बाद, प्रतियोगिता के रुकने/रद्द होने की स्थिति में भी उनका कोई दावा मान्य नहीं होगा।
- प्रतिभागी को हटने/स्वैच्छिक रुप से नाम वापस लेने के लिए प्रोत्साहित नहीं किया जाएगा। किसी भी समय किसी अन्य प्रकार के संशोधन पर विचार नहीं किया जाएगा।