परिचय
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 17.1.2023 को अपनी वेबसाइट पर सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 में नियम 3(1)b)(v) के तहत एक मध्यस्थ संबंधित संशोधन का मसौदा प्रकाशित किया है, जिस पर 25.1.2023 तक जनता से प्रतिक्रिया आमंत्रित किया गया था। हितधारकों के अनुरोध पर, मंत्रालय ने उक्त संशोधन पर टिप्पणियां भेजने की अंतिम तिथि 20.02.2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
यह स्पष्ट किया जाता है कि ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 में संशोधन के मसौदा पर प्रतिक्रिया आमंत्रित करने के समय में कोई विस्तार नहीं किया गया है, जिसे 2.1.2023 को मंत्रालय की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया था। इस पर 17.1.2023 तक जनता से प्रतिक्रिया आमंत्रित की गई थी और इसकी आखिरी तिथि 25.1.2023 तक बढ़ा दी गई थी।
महत्वपूर्ण तिथियां

आरंभ करने की तिथि | 25 जनवरी 2023 |
अंतिम तिथि : | 20 फ़रवरी 2023 |