जल निकाय के साथ अपनी तस्वीर शेयर करें

परिचय

जल शक्ति अभियान - कैच द रेन टैगलाइन के साथ "कैच द रेन- व्हेयर फॉल्स, व्हेन फॉल्स" प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 22.03.2021 को विश्व जल दिवस के अवसर पर राज्यों और हितधारकों के लोगों की सक्रिय भागीदारी के साथ उपयुक्त वर्षा जल संचयन संरचना (आरडब्ल्यूएचएस) का निर्माण, जलवायु की स्थिति और क्षेत्र की मिट्टी के स्तर के लिए उपयुक्त बनाने के लिए शुरू किया गया एक राष्ट्रव्यापी अभियान है।

जल संरक्षण पर बड़े पैमाने पर जागरूकता पैदा करने के लिए यह अभियान शुरू किया गया था ताकि यह "जल आंदोलन" एक "जन आंदोलन" बन जाए। यह अभियान देश के सभी जिलों के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चलाया गया, जो कि इसे दुनिया में अब तक का सबसे बड़े वर्षा जल संचयन अभियान में से एक बनाता है।

पुराने और पारंपरिक वर्षा जल संग्रहण की तकनीक के रखरखाव के अलावा, नई वर्षा जल संचयन तकनीक का निर्माण; देश में सभी जल निकायों का जियो-टैग, जीआईएस आधारित डेटा-बेस तैयार करना और नए वर्षा जल संचयन तकनीक की वैज्ञानिक योजना के लिए इसका उपयोग करना; जल शक्ति केंद्रों की स्थापना, सभी जिला मुख्यालयों में एकल खिड़की जल संसाधन ज्ञान केंद्र; वनीकरण आदि इस अभियान का हिस्सा हैं। राष्ट्रीय जल मिशन (nwm.gov.in) और जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के इस अभियान को लागू करने और निगरानी करने के लिए नोडल एजेंसी है। जल शक्ति अभियान: ‘कैच द रेन’ सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह जल संरक्षण की जिम्मेदारी लें और देश के बेहतर भविष्य के निर्माण की दिशा में काम करें।

राष्ट्रीय जल मिशन, जल शक्ति मंत्रालय "जल शक्ति अभियान: कैच द रेन" के तहत भविष्य के लिए जल संरक्षण और जल संसाधनों के महत्व के क्षेत्र में की जा रही पहलों को प्रोत्साहित करने एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पूरे भारत से 14 से 70 वर्षीय आयु समूहों के प्रतिभागियों से "जल निकाय के साथ अपनी तस्वीर साझा करने" के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित करता है।

प्रतिभागियों को बैकग्राउंड में जलाशय की जियो टैगिंग के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करनी होगी और उस जलाशय की वर्तमान स्थिति को साझा करना होगा।

नियम और शर्तें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

समयरेखा

प्रारंभ तिथि: 30 मार्च 2022
अंतिम तिथि: 31 दिसंबर 2022  

नियम एवं शर्तें

  1. “जल निकाय के साथ अपनी तस्वीर साझा करना” प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय जल मिशन, जल संसाधन विभाग, नदी विकास और गंगा संरक्षण, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है।
  2. पूरे भारत से एवं 14 से 70 वर्षीय आयु वर्ग के प्रतिभागी प्रविष्टियां भेजने के लिए पात्र हैं।
  3. प्रतिभागियों को बैकग्राउंड में जलाशय की जियो टैगिंग के साथ अपनी तस्वीर को एवं जलाशय की वर्तमान स्थिति के साथ MyGoV (www.mygov.in) पोर्टल पर साझा करना होगा।  
  4. प्रतिभागी अपने बैकग्राउंड में जल निकाय की जियो टैगिंग के साथ तस्वीर और MyGoV पोर्टल पर जल निकाय की स्थिति साझा करेंगे। किसी अन्य माध्यम/मोड के माध्यम से जमा की गई प्रविष्टियों पर मूल्यांकन के लिए विचार नहीं किया जाएगा।
  5. चयनित विजेताओं को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय, राष्ट्रीय जल मिशन द्वारा ई-प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
  6. प्रविष्टि में कोई उत्तेजक, आपत्तिजनक या अनुचित सामग्री नहीं होनी चाहिए।
  7. एक प्रतिभागी केवल एक बार भाग ले सकता है। एक ही प्रतिभागी द्वारा भेजी कई प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा एवं उन्हें खारिज कर दिया जाएगा।
  8. एक बार जमा करने के बाद प्रविष्टि वापस नहीं ली जा सकती है।    
  9. प्रविष्टि मूल होनी चाहिए और भारतीय कॉपीराइट अधिनियम, 1957 या किसी तीसरे पक्ष के बौद्धिक संपदा अधिकारों के किसी भी प्रावधान का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। निर्धारित तिथि तक प्राप्त सभी प्रविष्टियों का मूल्यांकन गठित समिति द्वारा किया जाएगा एवं समिति का निर्णय ही अंतिम और बाध्यकारी होगा।
  10. जीतने वाली प्रविष्टियां राष्ट्रीय जल मिशन, जल शक्ति मंत्रालय की बौद्धिक संपदा बन जाएंगी और विजेता इस पर किसी भी अधिकार को जता नहीं सकता है। मंत्रालय के पास पुरस्कार विजेता प्रविष्टि को संशोधित करने का निरंकुश अधिकार होगा एवं वह इसका उपयोग प्रचार उद्देश्यों, सूचना, शिक्षा और संचार सामग्री के लिए और किसी अन्य उपयोग के लिए भी कर सकता है।
  11. प्रत्येक विजेता को ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा जो वे अपने सबमिशन के समय प्रदान करेंगे। MyGov (www.mygov.in) पोर्टल पर विजेताओं का नाम घोषित किया जाएगा।
  12. कंप्यूटर त्रुटि या किसी अन्य त्रुटि के कारण खो जाने, देर से या अधूरी प्रविष्टियों के लिए आयोजक किसी भी जिम्मेदारी को स्वीकार नहीं करेंगे। कृपया ध्यान दें कि प्रविष्टि जमा करने का प्रमाण उस की प्राप्ति का प्रमाण नहीं है।
  13. अप्रत्याशित परिस्थिति में आयोजक किसी भी समय गतिविधि में संशोधन करने या वापस लेने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं। संदेह से बचने के लिए नियमों और शर्तों में संशोधन करने का अधिकार शामिल है।
  14.  प्रतियोगिता में प्रवेश, इन सभी नियमों और शर्तों की स्वीकृति के रूप में समझा जाएगा।
  15.  इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले अपने नियोक्ता से अनुमति लेनी होगी।
  16. प्रतिभागी को यह सुनिश्चित होगा कि उनकी MyGov प्रोफ़ाइल सटीक और अपडेटेड है क्योंकि मंत्रालय प्रतिभागी से संपर्क के लिए इसका उपयोग करेगा। इसमें नाम, फोटो, पूरा डाक पता, ईमेल आईडी और फोन नंबर जैसे विवरण शामिल हैं। अपूर्ण प्रोफाइल वाली प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
  17. आयोजक किसी भी प्रतिभागी को अयोग्य घोषित करने या भाग लेने से इनकार करने के सभी अधिकार सुरक्षित रखते हैं, यदि वे किसी प्रतिभागी की भागीदारी या जुड़ाव को प्रतियोगिता या आयोजकों के लिए हानिकारक मानते हैं। यदि आयोजकों द्वारा प्राप्त जानकारी अस्पष्ट, अपूर्ण, क्षतिग्रस्त, झूठी या गलत पाई जाती है तो पंजीकरण अमान्य करार दिया जाएगा।
  18. प्रतियोगिता में आयोजक का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा एवं इस संबंध में आगे कोई भी विचार नहीं किया जाएगा।
  19. ये नियम और शर्तें भारतीय न्यायपालिका के कानूनों द्वारा शासित होंगी।
  20. प्रविष्टियां भेजकर, प्रतिभागी ऊपर उल्लिखित इन नियमों और शर्तों से बाध्य होने के लिए सहमति जताता है।