G20 निबंध प्रतियोगिता

संक्षिप्त विवरण

1 दिसंबर, 2022 को भारत ने इंडोनेशिया से G20 की अध्यक्षता ग्रहण की। भारत जो कि लोकतंत्र और बहुपक्षवाद के लिए प्रतिबद्ध है, G20 अध्यक्षता उसके इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण है क्योंकि यह सभी की भलाई के लिए व्यावहारिक तौर पर वैश्विक समाधान खोजने में एक आवश्यक भूमिका निभाएगा और ऐसा करने में, सच्ची भावना प्रकट करेगा, जो कि भारत के 'वसुधैव कुटुम्बकम' या 'विश्व एक परिवार के मूलमंत्र को दर्शाता है।

हमारा प्रयास है कि जी-20 को सभी देशवासियों तक पहुंचाया जाए और इसे जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाए। इस उल्लेखनीय पहल के एक भाग के रूप में, G20 सचिवालय/विदेश मंत्रालय, भारत सरकार; माईगव के सहयोग से एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है, जो कि 'भारत की जी-20 अध्यक्षता के लिए मेरा विजन' विषय पर केंद्रित है। इस पहल का उद्देश्य भारतीय युवाओं के विचारों और विजन को शामिल करना है, जिसके द्वारा जी20 को एक उज्जवल भविष्य की ओर ले जाने में भारत की प्रमुख भूमिका के बारे में जागरूक किया जा सके।

निबंध प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य हैं:

  1. छात्रों को भारत की जी20 अध्यक्षता के लिए अपने विचारों और विजन को साझा करने हेतु आमंत्रित करना
  2. भारत की G20 अध्यक्षता के बारे में जागरूकता पैदा करना और ज्ञान बढ़ाना
  3. भारत की G20 अध्यक्षता के बारे में समझ बढ़ाना
  4. भारतीय युवाओं को G20 के विभिन्न मापदंडों से संबंधित करने हेतु प्रोत्साहित करना।

चयन मानदंड

  • विचार की मौलिकता और संबंधित ज्ञान
  • विचारों की गुणवत्ता, विषय की प्रासंगिकता
  • अभिव्यक्ति और लेखन शैली

जरुरी बातेः

  • प्रतियोगिता केवल भारतीय नागरिकों के लिए खुली है।
  • निबंध निम्नलिखित श्रेणियों/आयु समूहों में हिंदी या अंग्रेजी भाषाओं में प्रस्तुत किया जा सकता है:
श्रेणी 1 12 - 14 का आयु वर्ग
श्रेणी 2 14 -16 का आयु वर्ग
  • निबंध की लंबाई 1500 शब्दों से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • निबंध अंग्रेजी के लिए एरियल फॉन्ट और हिंदी के लिए मंगल फॉन्ट का इस्तेमाल करते हुए ए-4 साइज के एमएस वर्ड डॉक्यूमेंट में टाइप किया जाना चाहिए, जिसका साइज 12 और 1.5” स्पेस हो और इसे पीडीएफ के रूप में जमा किया जाना चाहिए।
  • प्रतिभागियों को वही व्यक्ति होना चाहिए जिसने निबंध लिखा है। निबंध को मूल सोच और प्रस्तुति को प्रतिबिंबित करना चाहिए।

समयसीमाः

प्रारंभ तिथि 1 जून 2023
अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023

पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों में प्रत्येक को 10,000 रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।

नियम एवं शर्तें

  1. प्रतियोगिता केवल भारतीय नागरिकों के लिए खुली है।
  2. निबंध निम्नलिखित श्रेणियों/आयु समूहों में हिंदी या अंग्रेजी भाषाओं में प्रस्तुत किया जा सकता है:
    1. श्रेणी: 12 - 14 का आयु वर्ग
    2. श्रेणी: 14 -16 का आयु वर्ग
  3. सभी प्रविष्टियां केवल MyGov.in पोर्टल के माध्यम से प्रस्तुत की जानी चाहिए। किसी अन्य माध्यम/मोड के माध्यम से प्रस्तुत प्रविष्टियों पर मूल्यांकन के लिए विचार नहीं किया जाएगा।
  4. निबंध की लंबाई 1500 शब्दों से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  5. एक प्रतिभागी केवल एक बार सबमिट कर सकता है। यदि यह पाया जाता है कि किसी प्रतिभागी ने एक से अधिक प्रविष्टियाँ जमा की हैं, तो उसकी सभी प्रविष्टियाँ अमान्य मानी जाएँगी।
  6. प्रविष्टि मूल होनी चाहिए। प्रतियोगिता के तहत कॉपी की गई प्रविष्टियों या चोरी की गई प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा। जीतने वाली प्रविष्टियों को G20 सचिवालय/विदेश मंत्रालय द्वारा उपयुक्त रूप से प्रचारित किया जाएगा।
  7. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई शुल्क/पंजीकरण शुल्क नहीं है।
  8. निबंध अंग्रेजी के लिए एरियल फॉन्ट और हिंदी के लिए मंगल फॉन्ट का इस्तेमाल करते हुए ए-4 साइज के एमएस वर्ड डॉक्यूमेंट में टाइप किया जाना चाहिए, जिसका साइज 12 और 1.5” स्पेस हो। निबंध पीडीएफ प्रारूप में अपलोड किया जाना चाहिए।
  9. प्रतिभागियों को वही व्यक्ति होना चाहिए जिसने निबंध लिखा है। निबंध को मूल सोच और प्रस्तुति को प्रतिबिंबित करना चाहिए।
  10. कृपया ध्यान दें कि निबंध मूल होना चाहिए और भारतीय कॉपीराइट अधिनियम 1957 के किसी भी प्रावधान का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। कोई भी व्यक्ति जो दूसरों के कॉपीराइट का उल्लंघन करता पाया गया, उसे प्रतियोगिता से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। G20 सचिवालय/विदेश मंत्रालय प्रतिभागियों द्वारा किए गए कॉपीराइट उल्लंघन या बौद्धिक संपदा के उल्लंघन के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।
  11. निबंध के मुख्य भाग में कहीं भी लेखक का नाम/ईमेल आदि पाएं जाने पर अयोग्य माना जाएगा।
  12. जी20 सचिवालय/विदेश मंत्रालय पुरस्कार प्रदान करने से पहले मूल दस्तावेजों जैसे उम्र के प्रमाण आदि को सत्यापित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
  13. प्रतिभागियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका माईगव प्रोफाइल सटीक और अपडेटेड है क्योंकि G20 सचिवालय/विदेश मंत्रालय आगे संचार के लिए इसका उपयोग करेगा। इसमें नाम, फोटो, पूरा डाक पता, ईमेल आईडी और फोन नंबर जैसे विवरण शामिल हैं। अधूरी प्रोफाइल वाली प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
  14. G20 सचिवालय/विदेश मंत्रालय के पास सभी अधिकार सुरक्षित हैं और किसी भी विवाद, संशोधन या इस प्रतियोगिता/दिशानिर्देशों/मूल्यांकन मानदंड आदि से संबंधित किसी भी मुद्दे का निर्णय G20 सचिवालय/विदेश मंत्रालय द्वारा किया जाएगा जो कि अंतिम होगा और बाध्यकारी होगा।
  15. जी20 सचिवालय/विदेश मंत्रालय किसी भी समय प्रतियोगिता/दिशानिर्देशों/मूल्यांकन मानदंडों आदि को पूरी तरह से या किसी भी हिस्से को रद्द करने या संशोधित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
  16. नियमों और शर्तों/तकनीकी मापदंडों/मूल्यांकन मानदंड में किसी भी तरह के बदलाव या प्रतियोगिता को रद्द करने को MyGov प्लेटफॉर्म पर अपडेट/पोस्ट किया जाएगा। प्रतिभागियों की यह जिम्मेदारी होगी कि वे इस प्रतियोगिता के लिए बताए गए नियमों और शर्तों/तकनीकी मापदंडों/मूल्यांकन मानदंड में किसी भी बदलाव के बारे में खुद को सूचित रखें।
  17. यदि कोई प्रविष्टि दिशानिर्देशों का उल्लंघन करती पाई जाती है, तो प्रतिभागी को कोई सूचना या स्पष्टीकरण दिए बिना उसे मूल्यांकन प्रक्रिया से हटा दिया जाएगा।
  18. सत्यापन के उद्देश्य से प्रतियोगिता प्रक्रिया के दौरान किसी भी समय जी20 सचिवालय/विदेश मंत्रालय द्वारा मूल दस्तावेज मांगे जा सकते हैं।
  19. G20 सचिवालय/विदेश मंत्रालय के पास प्रतियोगिता प्रविष्टियों को कॉपी करने, स्टोर करने, संपादित करने, वितरित करने, प्रसारित करने और प्रकाशित करने के लिए एक विशेष, रॉयल्टी-मुक्त, स्थायी और अपरिवर्तनीय लाइसेंस होगा।
  20. मूल्यांकन समिति का निर्णय अंतिम और सभी प्रतिभागियों के लिए बाध्यकारी होगा।
  21. दिशा-निर्देशों के अनुरूप न होने पर प्रतिभागियों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।